Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर


मुलताई :- खिलाड़ी मुस्कान जयप्रकाश पंवार ने आदि गंगा मां तापी का नाम पूरे मध्यप्रदेश में रोशन किया। विकास खण्ड खेलकूद प्रभारी महेश खत्री ने बताया कि दिनांक 25/9/20220से27/9/2022तक हरदा में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में14,17,19आयु वर्ग के मध्य प्रदेश के 10 संभागों के 300बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। नर्मदा पुरम होशंगाबाद संभाग से भी 30बालक और बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें बैतूल जिले से भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बैतूल सारणी आमला और मुलताई के बालक और बालिकाओं ने भी भाग लिया। मां तापी के आशीर्वाद मुलताई के खिलाडियो पर सदा बना रहता है। गुरुकुल विद्यामंदिर मुल्ताई की 19 वर्ष आयु वर्ग में मुस्कान जयप्रकाश पंवार ने मां ताप्ती के साथ साथ मां नर्मदा का नाम भी रोशन किया। नर्मदा पुरम होशंगाबाद संभाग से मात्र एक छात्रा का 19 वर्ष आयु वर्ग शतरंज में पूरे मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गुरुकुल विद्यामंदिर मुल्ताई का नाम पूरे मध्यप्रदेश में रोशन किया। संयुक्त संचालक लोकशिक्षण नर्मदा पुरम के संचालक श्री अरविन्द सिंग. द्वारा गुरुकुल विद्यामंदिर की खिलाड़ी मुस्कान पंवार को नर्मदा पुरम संभाग का नाम पूरे मध्यप्रदेश में रोशन पर बहुत बहुत बधाई दी। संभागीय क्रीड़ा अधिकारी गजेन्द्र सुराजिये ज़िला शिक्षा अधिकारी बैतूल संजीव श्रीवास्तव जिला क्रीड़ा अधिकारी बैतूल धर्मेन्द्र पंवार सतपुड़ा वैली बैतूल राष्ट्रीय कोच अमित सोनी द्वारा मुस्कान पंवार तथा स्कूल प्राचार्य श्री अतुल बारंगे को बधाई दी। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी और समस्त शासकीय और अशासकीय संस्थाओं और खेलकूद शिक्षकों द्वारा मुस्कान की इस सफलता पर बहुत बहुत बधाई दी। विकास खण्ड खेलकूद प्रभारी श्री महेश खत्री ने बताया कि 3 वर्ष की मिनी वर्ग में मुस्कान का चयन राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु हो चुका है।