
टिमरनी विकासखंड के वनांचल में स्थित ग्राम लोधीढाना के प्राथमिक शाला मे पदस्थ शिक्षक रामकिशोर वर्मा के द्वारा कक्षा दूसरी मे पढ़ने वाले
छात्र की बेरहमी से पिटाई करने के बाद छात्र का स्थानांतरण प्रमाण पत्र बनाकर उसमें छात्र का आचरण खराब लिखकर स्कूल से निकाल देने का मामला सामने आया था। पीड़ित छात्र के परिजनों के द्वारा हरदा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच जिला शिक्षा अधिकारी एल .एन प्रजापति के द्वारा कि गई।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया-

गत दिनों ग्राम लोधीढाना के शिक्षक रामकिशोर वर्मा द्वारा कक्षा दूसरी के एक विद्यार्थी की बुरी तरह पिटाई किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच उपरांत शिक्षक को दोषी पाया गया। अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षक रामकिशोर वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निलम्बन अवधि में शिक्षक श्री वर्मा का मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टिमरनी रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना