
हरदा-:आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री ,व हरदा विधायक कमल पटेल के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर हरदा घंटाघर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
(बापू) ने विश्व को सत्य, अहिंसा का मार्ग दिखाया और स्वच्छता का आह्वान किया, पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी ने “स्वच्छ भारत अभियान” की शुरूआत कर बापू के स्वप्न को साकार किया है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा , , पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया , जिला उपाध्यक्ष मनील शर्मा , मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर , उदय चौहान , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी गण, व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना