
जिला चिकित्सालय हरदा में 100 बिस्तरीय चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण,लागत 17 करोड़ का शिलान्यास मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री,हरदा के लोकप्रिय विधायक माननीय कमल पटेल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

जिला चिकित्सालय में पूर्व से भी 100 बिस्तरो का मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सर्व सुविधा युक्त चिकित्सालय संचालित किया जा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले वासियों के लिए एक और नई सौगात मिलने जा रही है।

100 बिस्तरो वाले नवीन भवन निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के द्वारा जिले वासियों को बधाई दी, कार्यक्रम में हरदा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचपी सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण जैसानी, जिला चिकित्सालय के डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सहित जनप्रतिनिधि, वे नागरिक उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना