
हरदा-:94 लाख 64 हजार रूपये की जप्तशुदा अवैध शराब नष्ट कराई- विभागीय अमला रहा मौजूद

प्रदेश भर में चलाये जा रहे ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत हरदा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न 1304 प्रकरणों मे जप्तशुदा अवैध मदिरा को नष्ट करने के संबंध में आदेशित किया।


कलेक्टर श्री गर्ग के आदेश पर मदिरा नष्टीकरण समिति गठित की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा सुश्री ऋति अग्रवाल, तहसीलदार श्री धर्मेन्द्र चौकसे, जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.के. लाल एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा रविवार को डम्पिंग ग्राउण्ड खेडीपुरा हरदा पर देशी मदिरा 178 लीटर, विदेशी मदिरा 25550 लीटर स्प्रिंट, 15 लीटर बीयर एवं 7390 लीटर कच्ची हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब को नष्ट करने की कार्यवाही की।

जप्तशुदा अवैध शराब का अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 9464816 रूपये है। कलेक्टर श्री गर्ग ने हरदा जिले में मदिरा के अवैध व्यापार पर कड़े नियंत्रण एवं नशामुक्ति अभियान व्यापक स्तर पर संचालित करने हेतु जिले के प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा.✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना