ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर शांति बनाने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी
कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन 5 अक्टूबर को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें रोहित वर्मा तहसीलदार नगरीय एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी विसर्जन स्थल लेहदरा नाका, दिनेष चंदेल नायब तहसीलदार, चितोरा नदी पुल, आदित्य सोनकिया सहा, अधीक्षक भू-अभिलेख मेहर नदी, वैभव बैरागी, नायब तहसीलदार कटरा चौकी/ कोतवाली एवं केंट, प्रतीक रजक नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, गोपालगंज एवं सिविल लाईन थाना क्षेत्र, आदर्श जैन, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी मकरोनिया थाना क्षेत्र, और दुर्गेश तिवारी नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी तहसील ढाना (बरनाद) पुल पर तैनात रहेंगे।
नगर दण्डाधिकारी सपना त्रिपाठी, और नगर पुलिस अधीक्षक संपूर्ण नगर की कानून व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस समय-समय पर अपने क्षेत्रान्तर्गत कानून व्यवस्था एवं अन्य कार्यवाही से जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दण्डाधिकारी, अति. पुलिस अधीक्षक को अवगत करायेगें। नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी निरंतर संपर्क में रहेगें तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये उत्तरदायी हांगे।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*