Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण कर 30 अक्टूबर तक प्रारंभ करने के निर्देश
—————–—————
सागर छतरपुर रोड पर बन रहे आरओबी का कलेक्टर दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के साथ निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर एनएचएआई के पंकज व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि मकरोनिया पर बन रहे आरओबी को 30 अक्टूबर तक प्रारंभ करें ,जिससे कि आवागमन सुलभ एवं शुगम हो सके ।
उन्होंने कहा कि आरओबी को प्रारंभ करने के पूर्व समस्त सुरक्षा के प्रबंध किए जावे एवं पूरे आरओबी पर रेलिंग लगाई जाए एवं दिशा सूचक बोर्ड भी लगाएं ।
एनएचएआई के पंकज व्यास ने बताया कि आरओबी को पूर्ण करने के लिए गर्डर सहित अन्य सामग्री पहुंच चुके हैं एवं आवश्यक समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि गर्डर को लांच करने के लिए मुंबई से क्रेन भी स्थल पर पहुंच गई है। रेलवे द्वारा जैसे ही अनुमति प्रदान होगी तत्काल गर्डर लांच कर दिए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि गर्डर को लांच करने के बाद आरओबी का निरीक्षण किया जाएगा उसके पश्चात प्रारंभ किया जाएगा।