Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

जिले के समस्त मंदिरों में रोशनी के साथ होगी पूजा अर्चना

पंडित पुजारी संघ की बैठक संपन्न

उज्जैन महाकाल मंदिर की महाकाल लोक कारिडोर के लोकार्पण के अवसर पर सागर में मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर में आयोजित होगा। जहां 11000 दीपों से मंदिर को रोशन किया जाएगा। यह बात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में आयोजित पंडितो, पुजारी संघ की बैठक में निश्चित किया गया। पंडित पुजारी संघ की बैठक में निर्णय लिए गए कि सागर शहर सहित समस्त जिले के मंदिरों में 11 अक्टूबर को मंदिरों की साफ सफाई सात सजावट के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। सागर जिले का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर बस स्टैंड पर आयोजित होगा। जिसमें कि 11000 दीपों से मंदिर को रोशन किया जाएगा।
वृंदावन बाग मंदिर के महंत श्री नरहरी दास जी ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा पूरे धार्मिक वातावरण के साथ कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें जिले के समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर आर्य दीपक ने बताया कि 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोग का लोकार्पण किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण सायं काल 6 बजे से होगा। उसका सीधा प्रसारण देखने के लिए जिले की चिन्हित किए गए मंदिरों में एलईडी के माध्यम से प्रसारण देखने की सुविधा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्त मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है एवं धर्म पताका भी कराई जाएगी उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मंदिरों में धार्मिक गोष्ठी भी आयोजित की जाए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के उपरांत प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि समस्त ग्राम पंचायतों में दौड़ी पिटवाई जाएगी। जिससे कि समस्त ग्रामवासियों को कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हो सके एवं मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर निगम में निगम के 48 वार्डों में स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्त मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना भी की जाएगी। उन्होंने समस्त पंडित पुजारियों से आह्वान किया कि आप सभी अपने अपने स्तर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करें एवं टीवी एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए जा रहे लोकार्पण कार्यक्रम को दिखाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों प्रवेश द्वार पर सूचना बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जिले में 11 अक्टूबर को पूरे धार्मिक वातावरण के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर महंत जी वृंदावन बाग शनरहरी दास, पं ब्रजेश महराज, पं भागवत कृष्ण महराज, पं. रामचरन तिवारी, पं. शिवनारायण तिवारी, भरत तिवारी,रम्मू तिवारी, पप्पू तिवारी ,दिनेश तिवारी ,शिव चरण शास्त्री , पं नवीन बिहारी, पं कुंज बिहारी, पं बाजपेयी जी, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्तिथित थे।