ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
एपी एक्सप्रेस मैं समोसे को लेकर ट्रेन में यात्री और वेंडरों के बीच जमकर मारपीट खून से सनी बोगी आमला में ट्रेन रुकवा कर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

एपीए एक्सप्रेस ट्रेन में समोसे लेने की बात को लेकर पैंट्रीकार और वेंडर द्वारा एक यात्री से मारपीट करने का मामला सामने आया है जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से घायल यात्री को टॉयलेट से स्टेशन पर उतरा कर अस्पताल में भर्ती कराया मारपीट के दौरान रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया था
जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कैथवास ने बताया कि एपी एक्सप्रेस ट्रेन में समोसे लेने की बात को लेकर यात्री व पैंट्रीकार वेंडर के बीच मारपीट हुई है यात्री खुद को बचाने के लिए टॉयलेट में छुप गया था मारपीट में यात्री के एक पैर में गंभीर चोट लगी है रेलवे अधिकारी द्वारा ट्रेन को आमला रेलवे स्टेशन रुकवाया
सूचना मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्री और वेंडर को स्टेशन उतारा गया है घटना जनरल बोगी में होना बताया गया है ट्रेन के बोगी खून से सनी हुई थी दोनों को स्टेशन में उतारा गया है फिर ट्रेन को रवाना किया गया ट्रेन लगभग 10 मिनट रुकी थी पुलिस ने घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया है यात्री यूपी का निवासी है और वेंडर गिरिजेश भिंड निवासी बताया जा रहा है दोनों ने अभी तक शिकायत नहीं की है पुलिस मामले की जांच कर रही है

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग