Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

भाजपा पार्षद के पुत्र को विवाद के बाद गोली मारी निजी अस्पताल में चल रहा उपचार*
_

 

______________________
*ढाबे पर पार्टी मनाने गया था पार्षद पुत्र*
_______________________
बैतूल।सारणी नगर पालिका की तीन नंबर वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद मीना ददन सीह के पुत्र पर दशहरे की रात मामूली विवाद के बाद एक युवक ने फायर कर दिया ढाबे पर हुए विवाद में भाजपा पार्षद के पुत्र के पैर पर गोली लगी है घटना के बाद पूरी सारणी में खबर आग की तरह फैल गई हालांकि पार्षद पुत्र का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। सारणी पुलिस का कहना है कि शाम तक इलाज से आने के बाद फरियादी के बयान दर्ज किए जाएंगे इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सारणी नपा की नवनिर्वाचित पार्षद मीना मदन सीह के पुत्र अम्मू सिह दशहरे की रात कुछ दोस्तों के साथ दमुआ रोड स्थित ढाबे पर पार्टी करने के लिए गया था यहां पहले से अन्य युवक भी पार्टी मना रहे थे सूत्रों ने बताया कि उनका इन युवकों से पुराना विवाद चल रहा है इसी दौरान अम्मू और पार्टी मना रहे अन्य युवकों का विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि पार्टी कर रहे एक युवक ने अपने पास रखें कट्टे से भाजपा पार्षद के पुत्र पर फायर कर दिया सूत्रों के मुताबिक कट्टे से निकली गोली उसके पैर पर लगी है घटना के बाद सभी लोग भाग गए पैर में गोली लगने के बाद भाजपा पार्षद के पुत्र को इलाज के लिए सारणी लाया गया था ।जहां से दूसरे स्थान पर इलाज के लिए ले जाने की बात कही जा रही है सारणी में पार्षद पुत्र पर फायर करने की घटना से नगर में सनसनी फैली हुई है इस बीच सारणी पुलिस को भी जानकारी मिली है खबर है कि मामले में दो संदिग्ध को पूछताछ के लिए सारणी थाने में भी बुलाया गया है लेकिन फरियादी के बयान ना होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गयापूरे सारणी में मामला रफा-दफा करने की चर्चा हो रही है लेकिन पुलिस सूत्रों का दावा है कि शाम तक पार्षद पुत्र के इलाज से आने के बाद बयान लिए जाएंगे इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

पुलिस के मुताबिक
_______________________
टीआई रत्नाकर हिंदुओं ने बताया कि हमको भी पार्षद पुत्र पर गोली चलने की जानकारी मिली है अभी वह इलाज के लिए गया है उनके वापस आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे इस संबंध में पार्षद मीना ददन जी के मोबाइल 81 0939 4993 पर कॉल किया लेकिन स्विच ऑफ होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी ।