Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कांम्बिग गश्त के दौरान पुलिस ने शराब तस्कर, सट्टेवाजों तथा फरार वारंटियों सहित दो सैकड़ा से अधिक बदमाशों पर की कार्यवाही

🔴 ग्वालियर पुलिस ने कांबिग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 42 स्थाई व 88 गिरफ्तारी सहित कुल 130 वारंटियों को किया गिरफ्तार।
🔴 कॉम्बिंग गश्त के दौरान 268 से ज्यादा गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया गया चेक।
🔴 अवैध शराब की तस्करी करने वाले व सटोरियों एवं जुआरियों सहित 85 लोगों को किया गिरफ्तार।

ग्वालियर। 09.10.2022। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 08/09.10.2022 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कांबिग गश्त किया गया। इस दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका व अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया तथा ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस द्वारा की जा रही कॉम्बिंग गश्त के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये।

ग्वालियर पुलिस द्वारा दिनांक 08.10.2022 से ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टोलरेंस नीति के तहत अभियान चलाकर केवल 4 घण्टे में ही ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई थी। इसी क्रम में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 08/09.10.2022 की दरमियानी रात्रि में ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी ईनामी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चैकिंग की गई। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान ग्वालियर जिले में कुल 88 गिरफ्तारी वारंट, 42 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 132 गुण्डा एवं 136 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 63 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 04 सटोरियों तथा जुआ के 02 प्रकरणों में आरोपियों को भी पकड़ा गया।

पुलिस की इस कार्यवाही से जिले के बदमाशों में हडकंप देखने का मिला। पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की, साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा आगामी त्यौहारों में बाजारों में होने वाली भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त करायी गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चैक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।