सुरक्षा अधिकारी ने जब्त किया मिलावटी से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जब्त किया नकली मावा
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी


मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे द्वारा शरद पूर्णिमा त्यौहार के दृष्टिगत मावा एवं मावा लड्डू की जांच हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार झांसी, उत्तरप्रदेश से पीतांबरा ट्रांसपोर्ट की बस से लगभग 2 कुंटल मावा एवं कुंदा सागर शहर में खपाने के लिए लाया गया था जो कि जप्त किया गया। जब माल बस से उतरवाकर रिक्शे द्वारा कटरा जामा मस्जिद स्थित प्रतिष्ठान सोमू बीकानेर मिष्ठान भंडार जा रहा था माल का पीछा किया गया एवं जैसे ही प्रतिष्ठान के कारखाने में माल पहुंचा। टीम द्वारा समस्त संदेहास्पद माल को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर प्रतिष्ठान के संचालक राज नारायण पाठक एवं मौके पर प्रभारी उनके पुत्र राजयश पाठक होना पाया गया। माल मौके पर जप्त कर लिया गया है एवं मावा एवं कुंदे के नमूने जांच हेतु भेजे गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन का मिष्ठान विक्रेताओं से अनुरोध है कि दीपावली त्यौहार में भिंड, मुरैना, ग्वालियर क्षेत्र से मिलावटी मावा लेने से बचें।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग