Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

  • पर्यावरण प्रेमी परिवार एवं शनिदेव भक्त मण् डल द्वारा दिपोत् सव का आयोजन किया गया

महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पूर्व कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में नगर ग्राम सम्पर्क समिति, महाकाल लोक आयोजन उज्जैन के माध्यम से जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले में स्वयं सेवी संगठनो, सामाजिक संगठनों एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा अपने अपने कार्यक्षेत्र में आमजन को जोड़ते हुए महाकाल लोक लोकार्पण को ऐतेहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिये विभिन्न कार्यक्रम जैसे सुंदर कांड, शिव आरती, दिपोत् सव प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, आमंत्रण यात्राओं के आयोजन स्वेच्छीकता एवं सामूहिकता के आधार पर किये जा रहे है।

महाकाल लोक लोकार्पण के पावन अवसर पर आमजन की सहभागिता हेतु प्रस् फुटन समिती एवं स् वैच्छिक संगठनों के कार्यकर्ता गाँव-गाँव, नगर-नगर आमंत्रण पत्र एवं पीले चावल देकर आमजन को आमंत्रित कर रहे है। लोकार्पण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु जन अभियान परिषद के द्वारा एल.ई.डी. रथ का निर्माण किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आमजन को समारोह में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है। प्रचार रथ जिले के सभी विकासखण् डों के गाँवों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री श्री नरेन् द्र मोदी के हाथों लोकार्पित हो रहा है, महाकाल लोक के संदेश को जन-जन तक आडियो-वीडियो विज् यूअल के माध् यम से प्रसारित कर रहा है। इसी क्रम में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम को भव् यता प्रदान करते हुये म. प्र. जन अभियान परिषद के माध् यम से त्रिवेणी शनिमंदिर प्रांगण में दिनांक 09 अक् टूबर 2022 को पर्यावरण प्रेमी परिवार एवं शनिदेव भक्त मण् डल द्वारा दिपोत् सव का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर प्रागण में महामण् डलेश् वर श्री अवंतिकापुरीजी महाराज श्री जानकी दास जी महाराज मुख् य पुजारी के मुख् य आतिथ् य में 11 हजार दिपज् योति प्रज् वलित कर महाकाल लोक लोकार्पण के पूर्व दिपोत् सव मनाया गया।

दिपोत् सव कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी परिवार से गौरव नालपानी, केलाश बरेठा, राकेश मालवीय, नितिन पोरवाल, गौरव शर्मा, विपिन, राजू ओसवाल, आदित्य चौरसिया, कमलेश माहेश्वरी, पुनीत माहेश्वरी, कुन्दन मीणा, त्रिलोक परमार, सूरज माली, राजीव माहेश्वरी, कमलेश जी चितलांगिया, प्रवीण पलोड़, सौरभ मालपानी, श्री सचिन शिम् पी जिला समन् वयक जन अभियान परिषद, अरूण व्यास ब्लॉक समन् वयक पूजारी परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।