Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा /

अंबे माता की आराधना के साथ चार दिवसीय गरबा कार्यक्रम पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ l विभिन्न गरबा टीमों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतिया इस आयोजन में दी। आयोजन समिति मां संतोषी माता मंदिर ने सभी गरबा टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया l गरबा कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर संतोषी माता मंदिर समिति द्वारा खीर का वितरण किया गया l आयोजन समिति की ओर से गरबे में प्रतिभागी सभी गरबा मंडल को स्मृति चिन्ह जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप प्रगति, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमती राखी परमार एडवोकेट, संतोषी माता मंदिर के अध्यक्ष राकेश सोनी, पार्षद आरती नामदेव, सुरेंद्र परमार एडवोकेट, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, पत्रकार किरण रांका ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए l कार्यक्रम के शुभारंभ में
प्रेम नारायण शर्मा द्वारा विधि विधान से
कन्याओं के चरण धुलवाए एवं कुमकुम अक्षत से तिलक कर उनको चुंदड़ी उड़ाकर फल भेंट किए एवम सभी कन्याओं की आरती की और आशीर्वाद लिया l नन्ही नन्ही कन्याओं को नरेंद्र पोरवाल श्वेता जनरल स्टोर द्वारा उपहार के रूप में काफी पेंसिल वितरित की l सुशील कुशवाह एवं पूजा कुशवाह ने सुंदर कपल गरबा की प्रस्तुति दी l
कार्यक्रम में संजय सोनी बंटू, हेमलता चौहान, रंजना ठाकुर, पार्षद तेज सिंह राठौर, लव कुश जयंती के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाह, जगदीश कुशवाह, राजबहादुर विश्वकर्मा लोहार समाज के अध्यक्ष, कुशवाहा समाज के पटेल दल किशोर कुशवाह, रवि नामदेव, जीतू चौहान, रवि कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, अमर चंद कुशवाह, मधुसूदन धारवा,संजय सुराणा, सुनील कचनेरिया, सुनील प्रगति, संजय जैन किला, संतोष मालवीय, राज परमार, नरेंद्र ठाकुर, बबन राव महाडिक, नितिन सिंघी, अनिल कुशवाह, आनंद कुशवाह, शुभम कुशवाह,निखिल कुशवाह, विनोद जयसवाल, मना बाबू कुशवाह, नरेंद्र कुशवाह पटेल, सुरेश कुशवाह, धन्ना लाल कुशवाह, सेवाराम कुशवाह, जगदीश कुशवाह, सुशील कुशवाह, प्रतिक महाडिक, गौरव कुशवाह, सुभाष धारीवाल, देवकरण कुशवाह, महेश कुशवाह, कमल कुशवाह, दिनेश कुशवाह, धनरूप कुशवाह, जीवन कुशवाह, अन्नू कुशवाह, आकाश कुशवाह, दीपक चोपड़ा, कैलाश जायसवाल, प्रकाश कुशवाह, मामा, राजेंद्र कुशवाह, मुन्ना कुशवाह, ऋषि कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, सुशील कुशवाह, कमलेश कुशवाह, अकाश मेवाड़ा ,राजेंद्र विश्वकर्मा, मातृशक्ति मां संतोषी मां मंदिर समिति एवं नवरत्न महिला मंडल समस्त मंडलों का भी सम्मान किया गया। गरबा आयोजन समिति के संयोजक पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी गरबा मंडलों की टीमों कार्यकर्ताओं एवं मंदिर समिति के सदस्यों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतिवर्ष इस अनूठे आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया l ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती गीता को नरेंद्र कुशवाह ने अंत में आभार व्यक्त किया।