पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी में चल रहा था क्रिकेट का हाईटेक सट्टा, 6 गिरफ्तार
क्रिकेट के हाईटेक सट्टे की कटनी में चलने की खबर कई दिनों से मिल रही थी मगर यह क्रिकेट सटोरिए पुलिस को नहीं मिल पा रहे थे। जिन्हें आज माधवनगर थाना पुलिस ने पकड़ लिया।माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी चौकी पुलिस ने शिवा फॉर्च्यून नामक एक आफिस से यह क्रिकेट का हाईटेक सट्टा पकड़ा जिसमे 6 आरोपियों से करीब 35 मोबाइल जप्त किये गए।
साथ ही लेपटॉप व ऑनलाइन मशीनरी नगद व एक करोड़ के लेनदेन का हिसाब मिला है। पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस ने दीपक परोहा, सुनील, बिजय कुमार, ओम प्रकाश, दीपांकर मुखर्जी, रोहित पंजवानी, रोहित (बिलासपुर निवासी) को पकड़ा है। 3 लेपटाप भी जप्त किये गए। सट्टा पकड़ने की टीम में माधव नगर प्रभारी विजय विश्कर्मा झिंझरी चौकी प्रभारी रश्मि सोनकर, सायबर सेल प्रभारी उदयभान मिश्रा की प्रमुख भूमिका बताई जा रही है।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन