Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक रिपोर्टर


*कटनी बहोरीबंद जनपद पंचायत की सोमाकला पंचायत में अजीबोगरीब मामला सामने आया ग्रामीणों ने एवं ग्राम पंचायत सोमाकला के सरपंच सुखचैन चकृवरती ने एस डी एम संघमित्रा गौतम को शिकायत देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सोमाकला में ओंकार गर्ग पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं लेकिन आज तक पंचायत के ग्रामीण ओंकार गर्ग की सूरत तक नहीं जानते पिता सचिव की जगह सचिव पुत्र साहिल गर्ग द्वारा अपनी दबंगई से सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर पंचायत सरपंच के चोरी छिपे शासकीय दस्वेजों में दखल दी जाती है सरपंच ने ऐ भी बताया कि अनेकों बार जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत में भी इसकी शिकायत की गई लेकिन दबंग सचिव पुत्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई जिससे सम्पूर्ण ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है एक तरफ लोगों ने ऐ भी बताया कि सचिव पुत्र साहिल गर्ग द्वारा शासन की योजनाओं से वंचित किया जा रहा है शिकायत करने के बाद भी जवाबदार अधिकारियों द्वारा जानबूझकर अनसुनी करना एक जानबूझकर कर भृष्टाचार करने की डिग्री हासिल करने की खुली छूट दी जा रही है आपको बता दें कि साहिल गर्ग द्वारा पूर्व में भी ग्राम पंचायत अमरगढ़ को भी अपना शिकार बनाया था जिसमें समाचार पत्रों में प्रकाशित अमरगढ़ पंचायत गिरवी रखी खबर प्रकाशित की गई थी और ग्रामीणों ने भी नाराज़गी जताई थी गौरतलब हो कि पिता सचिव एक पुतले की तरह और पुरा रूस्तम हिंद सचिव पुत्र जो जवाबदार अधिकारियों के नजरों के सामने ऐ भृष्टाचार की होली खेली जा रही जिससे साबित होता है कि दुनिया में बची इमानदारी सिसक सिसक कर दम तोड़ती नजर आ रही है और भृषटाचारीयों के हौसले आसमान को छूने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ग्रामीणों ने सचिव पुत्र साहिल गर्ग के ऊपर कार्यावाही की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी जिसमें सुखचैन चकृवरती सरपंच ग्राम पंचायत सोमाकला जितेंद्र सिंह ठाकुर नरेश कुमार मारू लाल ममता बाई फूला बाई सीला बाई शिवकुमारी उपसरपंच एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे