Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

आज का दिन पूरे देश के साथ मप्र में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। आज महाकाल की नगरी उज्जैन में जो ऐतिहासिक निर्माण महाकाल लोक के रूप में मप्र की शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कराया जिसका देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज लोकार्पण कर देश प्रदेश की जनता को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक पल के आष्टा के नागरिक भी साक्षी बने। आज 11 अक्टूबर मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मप्र के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा उज्जैन के महाकाल परिसर के विस्तार निर्माण नवनिर्मित श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम का भाजपा नगर मंडल ने सभी 18 वार्डो के मंदिरों में कार्यक्रमो का आयोजन कर सभी को सीधा प्रसारण दिखाया गया । इस दिव्य,भव्य,ऐतिहासिक पल एवं कार्यक्रम का आष्टा भी साक्षी बना। भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर आष्टा नगर के सभी 18 वार्डों में स्थित मंदिरों में इस दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया था। अतुल शर्मा ने जानकारी देते बताया कि शाम 5 बजे से सभी मंदिरों में महाकाल लोग का सीधा प्रसारण एलसीडी के माध्यम से दिखाया गया । इस अवसर पर सभी मंदिरों में दीप जलाए गये तथा वहां पर भजन-कीर्तन के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। सभी 18 वार्डो में उक्त कार्यकम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। सीधा प्रसारण देखने वालों ने महाकाल लोक की सौगात की खूब सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा के सभी नेता कार्यकर्ता, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।