Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वाल्मिकी प्रखांड विद्वान, कवि और महान समाज सुधारक
वाल्मिकी जयंती सप्ताह

बैतूल।विश्व हिन्दू परिषद सामाजिक समरसता विभाग द्वारा पूरे जिले में महर्षि वाल्मिकी जयंती सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में संगठन द्वारा गांधी वार्ड में वाल्मिकी समाज के साथ महर्षि वाल्मिकी जयंती वाल्मीकि मनाई। कार्यक्रम प्रांत गौरक्षा प्रमुख व विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, विभाग धर्माचार्य प्रमुख रूपेश यादव, जिला मंत्री राजेश प्रजापति, जिला सहमंत्री विशाल भौरासे विहिप सामाजिक समरसता जिला संयोजक मधु देव्हारे, नगर मंत्री देवाशीष साहू की विशेष उपस्थिति में और जिला उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वाल्मीकि समाज की मातृशक्ति व सामाजिक बंधुओ सहित समिति के सदस्यो का श्रीफल एवं फूल माला द्वारा सम्मान किया गया एवं वाल्मीकि समाज समिति को महर्षि वाल्मीकि का छायाचित्र भेंट किया। इस मौके पर कृष्णकांत गावंडे ने सभी से महर्षि वाल्मिकी के बताए आदर्शो पर चलने की बात कही। सीमा मिश्रा ने बताया कि आज महर्षि वाल्मिकी प्रखांड विद्वान, कवि और महान समाज सुधारक थे। जिला संयोजक सामाजिक समरसता मधु देवहारे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है और समाज में भेदभाव ऊंच-नीच अस्पृश्यता मुक्त समरसता युक्त समाज बनाने का प्रयास कर रहा है और निरंतर करता रहेगा। विक्की प्रजापति ने बताया कि संगठन द्वारा वाल्मीकि जयंति सप्ताह पूरे जिले में निरंतर मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राजेश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर सीमा सोनेकर, सामाजिक समरस्ता के कार्यकर्ता गौरव गाडग़े, रूपम आसरेकर, अजय बर्डे, सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।