ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरैशी

इंदौर – अभी अभी शहर में एक बार रिश्तों को तार तार करती घटना सामने आई है जिसमे एक बड़े भाई ने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया और उनकी पत्नी को ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया । घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला गली नंबर एक कि है । जहाँ बड़े भाई मज्जू ने छोटे भाई अब्दुल हमीद को पहले मौत के घाट उतारा और बीच बचाओ करने आई मृतक की पत्नी को ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया । बताया जा रहा है कि मृतक पेंटर का काम करता था और बाथरूम का उपयोग करने को लेकर बड़े भाई से विवाद हुआ तो बड़े भाई ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मिलकर हमला कर छोटे भाई अब्दुल हमीद को मौत के घाट उतार दिया । बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी को भी ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया जिसमें उसके हाथ पैर टूट गए उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया । घटना के बाद आरोपी भाई मोके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है ।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*