Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

“अधिक से अधिक विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से आमजनों को विधिक रूप से जागरुक -श्री अरविंद कुमार जैन, सचिव, जिविसेप्रा

करें पैरालीगल वालेंटियर्स “

उज्जैन- मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय श्री आर के वाणी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन में कार्यरत पैरालीगल वालेंटियर्स की एक बैठक का आयोजन प्राधिकरण के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर सचिव महोदय श्री अरविंद कुमार जैन द्वारा उपस्थित पैरालीगल वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एवं म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शासन द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उसका लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने एवं निर्धन व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा जनउपयोगी सेवाओं की स्थायी लोक अदालत का प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करते हुए जनसामान्य को विधिक रूप से जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पीएलवी से उनके कार्य के दौरान आने बाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, म0प्र0 अपराध पीडित प्रतिकर योजना 2015 मीडिएशन, लोक अदालत एसिड अटैक, संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की जानकारी प्रदान की गयी साथ ही दिनांक 09 नवंबर 2022 को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के संबंध में सुझाव आमंत्रित किये।

उक्त बैठक में पैरालीगल वॉलटियर्स श्री अर्सलान सिद्दिकी श्रीमती प्रीति धाणक श्रीमती पिंकी यादव श्री रमेशचंद्र खत्री श्रीमती रेखा व्यास श्रीमती प्रीति गोयल, सुश्री रचना शर्मा, श्री अंकित शर्मा, श्री राजेश कासलीवाल, श्री जीवनधर जैन, श्रीमती अजना शुक्ला, श्री राजकुमार दोहरे, श्रीमती लता अग्रवाल, श्री आकाश परमार श्री प्रदीप तिवारी श्रीमती अंजु भाटिया, श्री अभिजीत वैरागी, श्री ऋतिक सिसोदिया, श्री प्रसन्न बिलाला श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री जितेंद्र सोनी, सुश्री ज्योति राठौर श्री प्रतीक सिसोदिया, श्री ऐश्वर्य सुराणा, श्री प्रभातसिंह परिहार, सुश्री इरम हुसैन, सुश्री अलमास अली, श्री सुनील पिठवे, श्री कुदन सिर्वी सुश्री शबनम पटेल, श्री प्रवीण कुमार जैन सहित अन्य पैरालीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।