Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में उर्वरक उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत व मार्केटिंग फेडरेशन के जिला प्रबन्धक को निर्देश दिये कि गत वर्ष यूरिया, एनपीके, डीएपी जैसे प्रमुख उर्वरकों की खपत का आंकलन कर इस वर्ष उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिये शासन स्तर पर जिले की डिमांड भेजें ताकि जिले के किसानों को आगामी दिनों में फसल के लिये पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।

बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया तथा वेयरहाउस कार्पोरेशन के जिला प्रबन्धक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में कहा कि यह प्रयास किया जाए कि किसानों को उर्वरक खरीदने के लिये परेशान न होना पड़े तथा उन्हें उनकी आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक सहकारी समितियों व बाजार में उपलब्ध रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍