
रहटगांव सामुदायिक भवन में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल रहटगांव के सदस्यों द्वारा पुलिस स्टाफ रहटगांव एवं पत्रकारों का स्वागत सम्मान किया गया ।

सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।


इसके पश्चात रहटगांव थाना प्रभारी मनोज कुमाार उइके जी को पुष्प हार पहनाकर शाल श्रीफल देकर स्वागत,व सम्मान किया गया ।इसी प्रकार सभी पुलिस स्टाफ का भी पुष्पहार एवं श्रीफल देकर मंडल के सदस्यों ने स्वागत किया तथा पत्रकारों को भी पुष्पहार पहनाकर तथा श्रीफल देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन रहटगांव मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण जोशी द्वारा किया गया ।तत्पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल रहटगांव के अध्यक्ष विजय रामटेक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



कार्यक्रम में रहटगांव थाना प्रभारी श्री उइके के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर नशा न करने की शपथ दिलाई गई , साथ ही सभी दो पहिया वाहन चालकों को यातायात से संबंधित जानकारियां दी गई एवं वाहन चलाते समय हेलमेट के इस्तेमाल के लिए भी बताया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि हरिओम पटेल , मंडल उपाध्यक्ष श्रवण जोशी अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष विजय रामटेक, उपाध्यक्ष कमल गोखले राम कृष्ण नागरे महामंत्री महेश साकल्ले थाना प्रभारी मनोज कुमार उइके सहित रहटगांव थाने का समस्त स्टाफ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा मंडल रहटगांव के सदस्य व क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन