Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रहटगाॅव  से सोडलपुर मुख्य सडक पर स्थानीय पर्यावरण केंद्र के पास अधिक वर्षा से रोड का कुछ हिस्सा नीचे दब गया था, जिसके नीचे पर्यावरण केंद्र बाले क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्र का बरसाती पानी निकासी का पाइप दबा हुआ था जिस पर मचक बन गई थी और गड्ढा हो गया था जो आने वाले यात्रियों को दिखाई नहीं देता था, जिससे आए दिन दुर्घटना होती थी।

जिस पर पूर्व में खबर भी लगाई थी ,प्रधानमंत्री सडक योजना के एसडीओ -बीएम भट्ट को भी इस संबंध मे सुचना दी गई थी,और रहटगांव थाना प्रभारी मनोज कुमार उईके द्वारा विगत दो-तीन दिनों से लगातार ठेकेदार से फॉलोअप लिया जा रहा था इसको देखते हुए शुक्रवार को ठेकेदार द्वारा उक्त गड्ढा सीमेंट गिट्टी से भर दिया है।एवं ठेकेदार ने बताया कि कुछ दिनों में डामर प्लांट शुरू हो जाएगा तो यह हिस्सा सडक का उखाड़कर नया बना दिया जाएगा। उक्त कार्य चलने के दौरान विभाग के जीएम -डी के त्रिपाठी द्वारा काम का निरीक्षण किया गया बताया गया कि क्षेत्र की सभी सड़कों मे शीघ्र जहां-जहां रिपेयरिंग होना है वहाँ रिपेयरिंग कराई जायेगी और जहाँ रेलिंग लगना या अन्य कार्य होना है वह जल्द करा दिए जाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍