
हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने विभाग के कार्यपालन यंत्री व अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए कि जिले की सभी पेयजल योजनाओं को हर हाल में चालू रखा जाए ।
उन्होंने कहा कि किसी भी हैंडपंप के खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर उसे तत्काल सुधरवाया जाए ।

जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में लगे हैंडपम्प या अन्य पेयजल स्रोत खराब होने की सूचना मिले तो तत्काल मेकेनिक भेजकर उसे सही करवाया जाए, ताकि बच्चे परेशान न हों।
कलेक्टर गर्ग ने कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के निर्माण के दौरान ठेकेदारों ने जो सड़कें खोद दी है, उन्हें तत्काल सही कराया जाए अन्यथा ठेकेदारों के पेमेंट रोके जाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना