मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना
ग्राम जमरा में हुई श्री रामचरित मानस एवम गौ संरक्षण संगोष्ठि का आयोजन गुना,अशोकनगर,शिवपुरी,विदिशा के लोगो ने लिया भाग*
जिला मुख्यालय से 35 किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत जमरा में रघुवंशी समाज व समस्त ग्रामवासीओ द्वारा एक श्री रामचरित मानस एवम गौ सेवा संगोष्ठि का आयोजन श्री रामजानकी मंदिर परिसर जमरा में किया गया जिसमें सर्व प्रथम मंदिर में भगवान राम जानकी व रामायण महापुराण की पूजा अर्चना की गई इसके बाद रामायण के बक्ताओ द्वारा जो आज की युवा पीढ़ी रामायण से दूर जा रही है
उन्हें रामायण के महत्व के बारे में समझाया व उन्हें रामायण को प्रतिदिन घर मे पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया साथ ही बक्ताओ के द्वारा रामायण के गूढ़ रहस्यों को लोगो के सामने रखा साथ ही कुछ लोगो के मन मे प्रश्न भी थे उन प्रश्नों के उत्तर भी बक्ताओ के द्वारा दे कर उन्हें संतुष्ट किया रामायण के अनेक भागों पर भी बक्ताओ द्वारा प्रकाश डाला इस मौके पर रघुवंशी समाज द्वारा रामायण
महापुराण,व सुन्दरकरण को मात्र 40 प्रतिशत मूल्य पर वितरीत की गई उनका प्रमुख उद्धेश है कि हर घर मे रामायण हो व गौसेवा हो ग्राम जमरा में 1 बीघा जमीन भागवत सिंह रघुवंशी जी ने गौशाला के लिए दान दी इस मौके पर जमरा के ग्रामीणजनों के साथ साथ गुना,शिवपुरी,अशोकनगर,विदिशा के लोग मौजूद रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है