ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने चलेगा विशेष अभियान

प्रथम चरण में वीवीएम कॉलेज में हुआ विशेष शिविर का शुभारंभ
वोटर आईडी के लिए 62 छात्रों ने कराया पंजीयन
फोटो-
बैतूल। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान प्रदेश के हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा। इसी के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सदर क्षेत्र में स्थित विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय में मुख्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल के परिपालन में नवीन मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से तहसीलदार प्रभात मिश्रा, मतदाता जागरूकता अभियान के जिला सहायक नोडल अधिकारी डॉ.सुखदेव डोंगरे, डॉ.कृष्णा खासदेव, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक धनंजय ठाकुर, राकेश मन्नासे, तुषार, प्राणी शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ.शेषराव गायकवाड़, प्रोफेसर सुदामा लहरपुरे, प्रोफेसर उज्जवल पांसे ,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संदीप राने उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस विशेष अभियान में युवा मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले विद्यार्थियों के नवीन मतदाता परिचय पत्र बनवाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया है। शिविर में महाविद्यालय के 18-19 वर्ष के मध्य के नवप्रवेशित छात्र/ छात्रों का वोटर आईडी बनाया जा रहा है। शुक्रवार को विशेष शिविर में 110 छात्र छात्राओं ने पंजीयन कराया।
–तहसीलदार ने विद्यार्थियों को दी जानकारी–
तहसीलदार प्रभात मिश्रा ने कहा मतदान करने हेतु मतदाता परिचय पत्र बनवाना जरूरी है। नए वोटर आईडी के आवेदन के लिए आपको फार्म 6 को चुनना होगा। फार्म को सर्च करने के लिए आपको ईसीआई वेबसाइट के होम पेज पर नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल को चुनकर नए वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके अपना आईडी कार्ड बना सकते हो। डॉ.सुखदेव डोंगरे ने कहा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना जरूरी है। डॉ.कृष्णा खासदेव ने कहा सभी स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र अपना मतदाता परिचय पत्र कैसे बनवाएं। डॉ संदीप ने बताया कि नए वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन के बारे में ऑनलाइन नामांकन इनरोलमेंट प्रोसेस काफी आसान है, रजिस्ट्रेशन के लिए के लिए आपको सिर्फ इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल को चुनकर नए वोटर आईडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं शिविर में सहयोग श्रीमती नम्रता मैडम बीएलओ एवं शिखा झाड़े ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संदीप राने ने किया एवं आभार डॉ शेषराव गायकवाड़ ने व्यक्त किया।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन