किरण रांका रिपोर्टर


बच्चों की पहली गुरू मां ही होती है। वो बच्चों की गाइड, दोस्त, सब कुछ होती है।ऐसे में आज की दुनिया में जब मां-पिता दोनों वर्किंग है और बच्चे स्कूल और क्लासेस करने के कारण दिन के अधिकतर घंटे बाहर ही रहते हैं, तो उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में बताने की सबसे पहली जिम्मेदारी शिक्षक की होती है। इसी को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्राचार्या महोदया द्वारा कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी के छात्रों को गुड टच बैड टच के बारे में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई।
शिक्षकों ने वीडियो के माध्यम से बताया कि शरीर के कौन से अंग को छूना बैड टच कहलाता है प्राचार्या सुनैना शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में जागरूकता होती है। इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहेगें जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास होता रहेगा।
इस मौके पर विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सुनैना शर्मा एवं शिक्षक उपस्थित थे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*