ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
स्थानांतरण के 10 दिन बाद भी रिलीव नहीं महिला डॉक्टर

संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं अपर संचालक सपना एम लो वंशी ने 5 अक्टूबर को आदेश निकाले जिसमें जिला चिकित्सालय की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ रेणु गोहिया का तबादला सिविल अस्पताल आमला कर दिया तबादला हुए कई दिन बीत गए इसके बावजूद भी अभी तक डॉक्टर को रिलीव नहीं किया डॉक्टर को रिलीव नहीं कर सीधा आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है अधिकारी रिलीव प्रक्रिया मैं समय लगने की बात कहकर जवाबदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं 5 अक्टूबर को संचनालय स्वास्थ्य सेवा ने आदेश निकाला जिसमें डॉक्टर गोहिया का आमला स्थानांतरण किया स्थानांतरण पूरे 10 दिन का समय बीत गया है अभी तक डॉक्टर को रिन्यू नहीं किया डॉक्टर जिला अस्पताल में ही अपनी सेवाएं दे रही है स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डॉक्टर को स्थानांतरण किया गया लेकिन रिलीव नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है इस संबंध में सीएमएचओ डॉ एके तिवारी ने बताया कि महिला डॉक्टर को रिलीव हुए बहुत अधिक दिन नहीं हुए रिलु प्रक्रिया की प्रोसेस में समय लगता है जल्द ही पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉक्टर को रिलीव कर दिया जाएगा
आमला में नहीं है एक भी महिला डॉक्टर
आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों कुछ वर्षों से एक भी महिला डॉक्टर नहीं है इलाज कराने आ रही महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन्हीं परेशानियों को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला डॉक्टर का जिला चिकित्सालय से आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरण किया डॉक्टर के रिलीज नहीं होने के कारण आमला क्षेत्र की महिलाओं का उपचार नहीं मिल रहा है लोगों का कहना है कि महिला डॉक्टर के जल्द रिलीव होने पर आमला क्षेत्र की महिलाओं को भी उपचार मिलना शुरू हो जाएगा
जिला अस्पताल में खालेगी डॉक्टर की कमी
महिला रोग विशेषज्ञ का तबादला होने और रिलीव होने के बाद जिला अस्पताल में महिला डॉक्टरों की कमी हो जाएगी इसका सीधा असर महिलाओं के उपचार पर पड़ेगा जिला चिकित्सालय में कुल 5 महिला डॉक्टर विशेषज्ञ है जिसमें से एक डॉक्टर वंदना धाकड़ निलंबित है और एक डॉक्टर रेणुका गोहिया स्थानांतरण हो गया जिला अस्पताल में डॉक्टर प्रतिभा रघुवंशी डॉक्टर निशा डेनियल डॉक्टर रूपल श्रीवास्तव 3 महिला डॉक्टर रह जाएगी ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा जाएगी सबसे ज्यादा प्रसव जिला अस्पताल में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है जिससे अस्पताल में सबसे अधिक प्रयोग किए जाते हैं ऐसी स्थिति में महिला डॉक्टर की कमी जरूर महसूस होगी
इनका कहना है
- स्थानांतरण आदेश के तत्काल बाद किसी भी डॉक्टर को रिलीव नहीं कर सकते रिलीव प्रक्रिया में समय लगता है जल्दी महिला डॉक्टर को रिलीव किया जाएगा
डॉक्टर एके तिवारी
सीएमएचओ बैतूल

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी