ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय प्रवास पर 17 अक्टूबर को सागर पधारेंगे ।
मुख्यमंत्री श्री धामी 17 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे देहरादून से रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे सागर के ढाना हवाई अड्डे पर आएंगे। पुष्कर सिंह धामी ढाना हवाई पट्टी से महार रेजीमेंट सागर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महा रेजिमेंट में 3 बजे वार मेमोरियल जाएंगे एवं मृत सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे ।
पुष्कर सिंह धामी 3ः30 बजे महा रेजिमेंट की म्यूजियम का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महा रेजिमेंट में 4 बजे से 4ः30 बजे तक सैनिकों को संबोधित करेंगे एवं मार्गदर्शन देंगे और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पुष्कर धामी 18 अक्टूबर को सुबह 9 बजे डीएनसीबी स्कूल पहुंचेंगे ,जहां प्राचार्य ,शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल का भ्रमण करेंगे । उसके पश्चात डीएनसीबी से रवाना होकर 10ः30 महा रेजिमेंट पहुंचेंगे तथा 11 महा रेजिमेंट से रवाना होकर 11ः30 बजे ढाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे ।जहां से वे 11ः45 पर देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 2ः15 पर देहरादून पहुंचेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है