Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

प्रांतीय आहवान पर पेंशनर्स एसोसिएसन खिलचीपुर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुरगेला व समस्त पेंशनर्स ने संघ की लंबित मांगो के निराकरण के लिये तहसीलदार आर एन बागरी को सोपा ज्ञापन और बताया कि प्रदेश के 4.50 लाख पेंशनर्स परिवार वर्तमान में आर्थिक विपरीत परिस्थितियो एवं कठिनाई से जीवन यापन कर रहे है जिसका प्रमुख कारण पेंशनर्स की लंबित आर्थिक मांगो का निराकरण नही किया जाता है पेंशनर्स को पारिवारिक जवाबदारी के साथ वृद्वावस्था एवं रूगण्अवस्था, दवाइया परीक्षण, चिकित्सा हेतु धन की आवश्यकता होती है। इस संबंध में लगातार माननीय मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री म.प्र.शासन से अनुनय विनय ज्ञापन धरना आदि माध्यमों से निराकरण किये जाने का पेंशनर्स एसोसिएषन म.प्र.खिलचीपुर ने पूर्व में भी अनुरोध किया था जिसमे म.प्र. शासन राज्य पेंशनर्स की न्यायोचित मांगो के प्रति उदासीन एवं संवादहीन होने के कारण पेंशनर्स में घोर असंतोष व्याप्त है।

पेंशनर्स इस समय अत्यधिक संकट में है जिसमें संघ द्वारा मांग रखी गयी की केंद्रीय पेंशनर्स की भांति प्रदेश के पेंशनर्स को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता,सातवे वेतनमान का 27 माह का एरियर्स,पेंशनर्स को आयुष्मान योजना अथवा पेंशन बीमा योजना से जोड़ा जावे,मप्र छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन अधिनियम धारा 49 अविलंब विलोपित की जावे,80 वर्ष पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है जोकि न्यायालयीन निर्णय के परिप्रेक्ष्य में 79 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही प्रदान की जावे,नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशनर्स को भी 50,000/- उपादान राशि प्रदान की जावे,राज्य के पेंशनर्स को केंद्र के पेंशनर्स की भांति 1000/- चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जावे,छटवे वेतनमान अंतर्गत 32 माह का लंबित एरियर्स सहित नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जावे सहित सभी मांगो के जल्द निराकरण हेतु आदेश जल्द से जल्द जारी किये जाने हेतु संघ ने ज्ञापन सौपा है।

इस मौके पर पेंशनर्स संघ खिलचीपुर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुरगेला, जी डी वर्मा,फूलचंद योगी,मंगल सिंह,नरेंद्र तिवारी,घीसालाल जोगी,रमेशचन्द्र सेन,मांगीलाल पिपलोटिया,गोपाल गुप्ता,जगदीश सिंह झाला,इम्तियाज अली सैफी सहित पेंशनर्स उपस्तिथ रहे।