ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
बैतूल मोती वार्ड के घर में हुई चोरी एवं लूट की घटना पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा बैतूल शहर में अवैध शराब, जुआ सटटा स्थाई वारंट एवं कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अति०पुलिस शहर में हो रही चोरीयो के विरूद्ध अधीक्षक श्री नीरज सोनी व श्रीमान एसडीओपी महोदय बैतूल सुश्री श्रष्टिी भार्गव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली अपाला सिंह द्वारा दिनाक- 04/09/2022 को मोती वार्ड बैतूल में हुई। चोरी एवम लूट की घटना के सम्बंध में पुलिस द्वारा उन घरों में काम करने वाले लोगो की गतिविधियों पर बारीकी से गोपनीय नजर रखते हुए उनके परिवार के सदस्यों की गतिविधियों की जानकारी ली जो फांसी खदान की उन घरों में काम करने वाली महिला के लड़के आदिल उर्फ अद्दु का देर रात तक आना जाना एवम अपराधिक तत्वों के साथ उठना बैठना एवम आना जाना पता चला एवम उसका आमला निवासी चीनी उर्फ इरशाद खान निवासी के साथ मिलना जुलने की जानकारी मिली। चीनी उर्फ इरशाद की जानकारी लेने पर वह थाना आमला का शातिर चोर होना पाया गया और अपराधिक प्रवृत्ति का होना पाया गया जिस पर थाना आमला में चोरी के कई प्रकरण पंजीबद्ध होकर उससे माल बरामद किया गया है और उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही कर चालान न्यायालय में पेश किए गए हैं। क्त कवडकर के यहां चोरी करने के पश्चात तीनों आरोपी के भागने पर चीनी उर्फ इरशाद का हुलिया एवम अन्य आरोपी के हुलिया के संदेह पर चीनी उर्फ इरशाद को थाना लाकर बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी हमजात आदिल उर्फ अबू निवासी फांसी खदान से जाकारी प्राप्त कर स्थानीय शातिर चोर लल्ली उर्फ आर्यन के साथ मिलकर इन्होंने दिनाक 04/09/2022 को उक्त दोनों घरों में चोरी एवम लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपीगणो से कत कवड़कर के घर की गई लूट की हीरे की अंगुठी बरामद की गई है एवम अन्य प्रकरण के नशरूका के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है