पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर



प्रदेश निकाय प्रभारी गजानंद पंचेश्वर जी, जिला निकाय प्रभारी पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी व सहप्रभारी कमलेश उइके जी व विधानसभा पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर जी ने किया सम्मान ।
जुन्नारदेव। मंगलवार को प्रदेश निकाय प्रभारी गजानंद पंचेश्वर जी , जिला निकाय प्रभारी पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी , सहप्रभारी कमलेश उइके जी, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर जी व मंडल अध्यक्ष मोनू जैन ने जुन्नारदेव नगर पालिका नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश सालोडे नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे व समस्त पार्षदों का तिलक लगाकर पार्टी दुपट्टा पुष्पमाला पहनाकर सम्मान कर मुंह मीठा कराकर उन्हें जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दुबे जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है इसलिए यह जीत संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है । सभी को जनता की सेवा के लिए मिलकर काम करना है और अंत्योदय के संकल्प को साकार करना है ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजू नंदवंशी, वरिष्ठ दर्शन मिगलानी, विष्णु शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, ओमी हुडिया, तरुण उपाध्याय, रीता सेन, शरद कुरोलीया, सोनू चौहान, गोवर्धन यदुवंशी, मनोहर चौकसे, दीपेश जैन, विशेष चौरसिया, रूपेश विश्वकर्मा, रंजिता डेहरिया, अभिषेक पारे, अंकुर रघुवंशी, रोहित मिश्रा, वतन उपाध्याय, अमन सोनी, विपिन विंदवारी, प्रतीक संकत एवं चौरई से बिस्सु पटेल, दीपक दुबे, अनिल रघुवंशी, सारंग रघुवंशी, पंकज साहू सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है