Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

कलेक्टर ने श्री महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर

सभी अधिकारियों को बधाई दी

श्री महाकाल लोक के द्वितीय चरण के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की

द्वितीय चरण के सभी कार्य 10 महीने में पूर्ण करने के दिए निर्देश उज्जैन बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह के द्वारा प्रशासनिक संकुल के सभाकक्ष में श्री महाकाल लोक के द्वितीय चरण के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने गत दिवस श्री महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कल के कार्यक्रम से उज्जैन का नाम पूरे देश में हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। बैठक में आने वाले दिनों में श्री महाकाल लोक के रख-रखाव और अन्य सुरक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि शीघ्र ही श्री महाकाल लोक स्मार्ट सिटी के द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को हस्तांतरित कर दिया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि श्री महाकाल लोक में कुछ स्थानों पर लगे पत्थर खराब हो चुके हैं उन्हें शीघ्र ही बदला जाये। त्रिवेणी मण्डपम में बैन्चेस लगवाई जाये, पार्किंग स्थल पर साफ-सफाई करवाई जाये तथा विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूरा किया जाये। श्री महाकाल लोक में सुरक्षा के मद्देनजर लगाये जाने वाले सुरक्षा उपकरण जैसे फेस रिकग्निशन व हैड काउन्ट की व्यवस्था की जाने पर चर्चा की गई। श्री महाकाल लोक में लगी मुर्तियों की कोटिंग करायी जाने के लिए टेन्डर शीघ्र कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में सुझाव दिया गया कि जो लोग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने के उद्देश्य से आ रहे हैं तथा जो केवल श्री महाकाल लोक देखने के लिए आना चाहते हैं उनके बीच शिव स्तम्भ से पार्टिशन किया जाये। केवल महाकाल लोक देखने के लिए आने वाले लोगों से नॉमिनल शुल्क लिया जाये। बैठक में श्री महाकाल लोक के द्वितीय चरण के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। इनमें भूमिगत पार्किंग एवं हॉकर्स क्षेत्र, नीलकंठ वन का विकास, महाकाल मंदिर नवीन प्रतिक्षालय, आपातकालीन प्रवेश तथा निर्गम मार्ग और रुद्र सागर पश्चिमी मार्ग के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। रुद्र सागर पश्चिमी मार्ग के विकास के अंतर्गत भूमिगत अधोसंरचनाएं जैसे स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सीवरेज, गैस पाईप लाईन, एलटी और एचटी चैम्बर सहित र्स्माट रोड़ का निर्माण किया जायेगा। जानकारी दी गई कि कार्य प्रगतीरत है। कलेक्टर ने चैम्बर शीघ्र निर्मित करने के निर्देश दिये। महाराजवाड़ा परिसर के उन्नयन की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि इस परिसर को महाकाल मंदिर परिसर में सम्मिलित किया जायेगा तथा ऐतिहासिक भवन/हैरिटेज धर्मशाला के रूप में विकसित किया जायेगा। इसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर ने छोटा रुद्र सागर के जीर्णोद्धार की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि यहाँ से सीवर लाईन शीघ्रतिशीघ्र हटाई जाये और शेष कार्य पूर्ण किये जाये। रुद्र सागर में लाईट एण्ड साउण्ड शो तथा वाटरस्क्रीन प्रोजेक्शन शो का कार्य मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रामघाट के सौन्दर्यीकरण, रुद्र सागर पर पैदल पुल, शिखर दर्शन, त्रिवेणी संग्रहालय का विस्तार, मेघदूत वन और अन्न क्षेत्र के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने द्वितीय चरण के सभी कार्य 10 महीने में पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में आयुक्त नगर पालिक निगम, सीईओ स्मार्ट सिटी आशिष पाठक, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति संदीप सोनी एवं र्स्माट सिटी के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।