Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

मध्यप्रदेश के धार जिले की मनावर तहसील में भारतीय संस्कृति के अनुसार सबसे अच्छा नक्षत्र,पुष्य नक्षत्र पर मंगलवार को गोकुलधाम गौशाला समिति(काली किराय) मनावर द्वारा लोणी फाटे पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमे विशेष अतिथि श्री योगेश महाराज,श्रीधाम बालीपुर तथा मुख्य अतिथि निरंजन डावर लोणी थे। आज पुष्य नक्षत्र पर त्रिवेणी तीन पेड़ों का संगम नीम,पीपल और बरगद,अशोका,कणियर,शमी के पौधे गौ पालको द्वारा लगाए गये। गोकुलधाम गौशाला समिति के सह-सचिव एवं मीडिया प्रभारी जगदीशचन्द्र पाटीदार ने बताया कि वृक्ष भारतीय सनातन संस्कृति से जोड़ने का संदेश देती है। वृक्ष लगाने का पहला और सबसे अति महत्वपूर्ण लाभ कार्बन-डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखता है। श्री योगेश जी महाराज ने बताया कि पीपल का वृक्ष एवं तुलसी का पौधा ऑक्सीजन छोड़ते हैं,वैसे एक छोटा चम्मच देसी गाय का घी जलते कंडे पर डाला जाए। तो एक टन आक्सीजन बनती है। इसलिए हमारे यहां पर हवन,अग्नि,यज्ञ में गाय का घी ही उपयोग में लिया जाता है।
मां” शब्द की उत्पत्ति गोवंश से हुई है। गाय में 33 प्रकार के देवी-देवता वास करते है। श्री निरंजन डावर एवं श्रीमती अर्चना डावर द्वारा गौ माता की आरती की गयी। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सोनी एवं प्रवीण पाटीदार ने किया। आभार सचिन पाटीदार ने माना। सुखलाल, दयाराम वास्केल , गुलाब ,बद्री,लक्ष्मण मुकाती, गोकुलधाम गौशाला समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य गण, एवं मातृशक्ति का सहयोग रहा।