संतोष माटे कर रिपोर्टर
भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी कामथ निवासी सतीश ठाकरे का एक रेल दुर्घटना में आज निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि उनका शव क्षत-विक्षत हालत में चिखली रेलवे पुलिया के पास पड़ा हुआ मिला है मृतक की पहचान सतीश ठाकरे के तौर पर कर ली गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार भी मौके पर पहुँचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। भाजपा के नेता चिंटू खन्ना ने बताया कि आज सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा हुआ मिला है। घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। फिलहाल वह ट्रेन की चपेट में कैसे आए इस को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग