ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरैशी

पिछले दिनों सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर मांग की थी कि इंदौर से टेक ऑफ होने वाली और इंदौर में लैंड करने वाली फ्लाइट्स में इंदौर के स्वच्छता संबंधी घोषणा होनी चाहिए। सांसद लालवानी की इस पहल को विमानन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सांसद को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है और कहा है कि यह उद्घोषणा कई एयरलाइंस ने करना शुरू कर दी है एवं इस संबंध में आदेश भी जारी हो चुका है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को पत्र लिखकर इंदौर में लैंड करते वक्त और इंदौर से उड़ते वक्त लाइट्स में भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का जिक्र होना चाहिए और मैं माननीय मंत्री जी का धन्यवाद अर्पित करता हूं उन्होंने यह मांग मान ली है यह पूरे इंदौर के लिए सम्मान की बात है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है