बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर




छिंदवाड़ा जिले के ग्राम पटपड़ा में गुरुवार के दिन जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा नगर प्रस्फुटन समिति द्वारा एवं जय शिक्षा समिति द्वारा ग्राम पटपड़ा में संचालित न्यू डिसेंट पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में दीप सज्जा रंगोली एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई छात्र छात्राओं ने जल संरक्षण बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर्यावरण जल संरक्षणआदि जन जागरूकता का संदेश देती हुई रंगोली ड्राइंग बनाएं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अखिलेश जैन समन्वयक जन अभियान परिषद अध्यक्ष आनतनु दास गुप्ता जिला साला संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी जिला शाला संघ के सचिव एवं न्यू डिसेंट पब्लिक स्कूल के शाला संचालक डी.पी मालवीय प्रथम,दितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए एवं कार्यक्रम में शामिल सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र अतिथियों हस्ते छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम का संचालन शाला शिक्षिका श्रीमती सुषमा शुक्ला द्वारा किया गया कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पालक उपस्थित रहे

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी