Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम काछीबड़ौदा के आरोग्य उपस्वास्थ्य केंद्र पर 22 अक्टूबर शनिवार को भगवान धनवंतरी की ग्रामीणों एवं अस्पताल के स्टॉफ द्वारा पूजा-अर्चना की गई है। ततपश्चात अस्पताल में साधारण सभा का आयोजन भी रखा गया था। इस आयोजन में उपस्थित ग्रामीणों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ रहने के लाभ भी बताएं गए है। डॉक्टर चन्द्रशेखर पाटीदार ने ग्रामीणों को अपने-अपने शरीर को स्वस्थ कैसे रखा जाए, इसके बारे में भी विस्तार से समझाया गया है। जनपद सदस्य परितोषसिंह राठौर ( बंजी बना) ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही शिक्षक मनोज जैन ने भी अपने उद्धबोधन दिए गए हैं।
इसके साथ-साथ आरोग्य उपस्वास्थ्य केन्द्र में रोगी कल्याण समिति भी गठित की गई हैं। रुनिजा व्हाया बदनावर मार्ग के ग्राम खेरवास पर स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री के द्वारा काछीबड़ौदा आरोग्य उपस्वास्थ्य केंद्र पर दो वर्ष पूर्व एंबुलेंस को मरीजों का सही वक़्त उपचार हो सके। इसके लिए अस्पताल को एक दान के रूप दी गई थी। परंतु एंबुलेंस आने के बाद से ही उसमें आर.टी.ओ. विभाग से रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग बीस हजार रुपये से अधिक का खर्च होता है। दो वर्ष बीत जाने के बाद आज दिनांक तक इस एंबुलेंस का बीमा व फिटनेस का खर्च सहित रजिस्ट्रेशन की राशि कही से भी प्राप्त नही हो पाई है। सभी ख़र्च मिलाकर लगभग 40 से 50 हजार का आ रहा है। जनपद सदस्य परितोषसिंह राठौर (बंजी बना) एवं ग्रामीणों के अथक प्रयासों से 25 हजार रुपये की राशि सतीश मूंदड़ा व 10 हजार रुपये की राशि कल्पेश पुरोहित के सहित पांच-छः दानदाताओं की और से 5 हजार रुपये सहयोग राशी के रूप में प्रदान की गई है। आरोग्य केन्द्र को लगभग 60 से 70 हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई हैं। उक्त राशि रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा की जाएगी।
समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि सर्वप्रथम एंबुलेंस का संचालन सुचारू कर किया जाएगा। अस्पताल परिसर को साफ व सुरक्षित रखा जावेगा।साथ ही बाहरी लोगों के द्वारा अगर अस्पताल परिसर में आकर स्टाफ के साथ किसी प्रकार की अभद्रता की जाए। तो कानून का सहारा लेकर उस पर मुकदमा दर्ज करवाना सुनिश्चित किया जावेगा। डिलेवरी रूम की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप साफ स्वच्छ रखना। इस रोगी कल्याण समिति के गठन के उपलक्ष्य में सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद चौहान, शाकिर अली (अप्पू) गोपाल गेहलोत,सत्यनारायण पाटीदार, प्रवीण शक्तावत ,सतीश मुंदड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण के साथ अस्पताल का समस्त स्टाफ के पदाधिकारी उपस्थित थे।