इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की तमाम घोषणाओं के बावजूद नगर निगम उज्जैन के कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व वेतन प्राप्त नहीं हो सका। जबकि वेतन माह समाप्ति में मात्र छह दिवस का समय शेष था।
नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि शनिवार, रविवार, सोमवार को 3 दिवस का अवकाश होने कारण बैंकिंग कार्य संपन्न नहीं हो पाए और तो और इस महापर्व पर बैंक एटीएम भी धोखा दे गए। निगम कर्मचारियों को घर परिवार और बाजार में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। जरूरी सामग्रियों में कटौती करनी पड़ी। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि अधिकारियों की दूर दृष्टि से कार्य नहीं करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है