*बम पटाखे फोड़ कर बच्चों ने मनाई दीपावली त्यौहार*
स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

खिलचीपुर। नगर मैं सोमवार को दीपावली पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें महिला और बच्चों ने अपने अपने घर आंगन के सम्मुख रंग बिरंगी आकर्षक कलाओं से माता लक्ष्मी के स्वागत के रंग बिरंगी रंगोली बनाई और सजाई गई जो घरों के सम्मुख आकर्षक का केंद्र रहे। अर्जुन मेवाड़े लाशिका मेवाड़े के द्वारा घर के सम्मुख अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर की आकर्षक रंगोली बनाई गई वही दूसरे चित्र में अंजलि मेवाड़े द्वारा फुल पंखड़ी वाली की आकर्षक रंगोली बनाई गई। वहीं तीसरा चित्र में महिलाओं में पिंकी मेवाड़े एवं अनिता मेवाडे द्वारा दीपक ज्योति की आकर्षक रंगोली बनाई जो आकर्षक का केंद्र रही। इस दौरान सभी ने अपने अपने घरों में माता लक्ष्मी भगवान गणेश जी एवं माता सरस्वती जी की पूजा अर्चना की गई। दीपावली के अवसर पर हर घर लाइटों की रोशनी से सजाया गया । वहीं शाम होते ही सभी महिलाओं ने सज धज के साथ अपने घर आंगन में दीपक जलाकर माता लक्ष्मी के स्वागत में दीपक की रोशनी से घर आंगन जगमगाया। वही महिला पुरुष ने दीपावली के अवसर पर एक दूसरे को शुभकामना दी वही छोटे बच्चों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और दीपावली की शुभकामनाएं दी वही बड़ों ने भी बुजुर्ग लोगों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया ओर दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं देर शम के बाद बच्चों ने रंग बिरंगी फूलझड़ी अनार जमीन चकरी बम पटाखे फोड़कर दीपावली त्यौहार उत्साह के साथ मनाया इस दौरान महिला पुरुष ने भी अपने अपने घरों के सम्मुख माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के बाद खूब आतिशबाजी की गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है