धार बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर




ग्राम कालीकिराय तहसील मनावर में गोकुलधाम गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व,दीपावली पर गोवर्धन पूजा हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता हैं। सुख समृद्धि की कामना से मनाया जाने वाला दीपोत्सव धूमधाम से गोकुलधाम गौशाला में मनाया गया। पूरी गौशाला में हर एक-एक कोना दीपक से जग-मग हो उठा। लड्डू ,हलवे,संजोरी का भोग लगाकर भक्तिमय गीतों की पूरी गौशाला गूंज उठी। गोबर से बने दीपक का उपयोग किया गया। विगत 2 वर्षों तक कोरोना काल में भी गौशाला में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम हुआ। दीपावली पर्व हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा को जीवित बनाये रखा है। गायों की पूजा-अर्चना कर गाय की परिक्रमा भी लगाई गई है। घर परिवार,व्यापार में सुख समृद्धि और गौमाता की रक्षा के लिए विधि विधानपूर्वक पूजन किया गया। गोवंश की रक्षा हेतु महामंत्र (श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी,हे नाथ नारायण वासुदेवाय) मन्त्र का जाप भी किया गया। गौमाता,बैल,अन्य पशुधन को एक दिन पूर्व ही नहलाकर-दहलाकर सुसज्जित कर आनंद लिया। गौमाता की आरती के लाभार्थी श्रीमति सरिता पाटीदार,जगदीशचंद्र पाटीदार,कुमारी संजीवनी,हर्ष पाटीदार,श्रीमति ईषिता पाटीदार द्वारा की गई। तत्पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया। उक्त जानकारी गोकुलधाम गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी जगदीशचन्द्र पाटीदार अध्यापक ने दी है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है