Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

माफियाओं के अवैध शराब बनाने के ठिकाने ध्वस्त कर 19 लाख का 25 हजार लीटर महुआ लहान किया नष्ट
दो मोटरसायकल सहित हाथ भट्टी की कच्ची 450 महुआ कीमती 90 हजार की किया जप्त
04 प्रकरण मे 07 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 2 आरोपियों को मोके से किया गिरफ्तार अवैध शराब कारोबारियों एवं उनके अवैध ठिकानों पर जिला पुलिस की तीखी नजर के चलते आज जिले के ग्राम कछोटिया मे अवैध शराब माफियाओं कंजर डेरा एवं ग्राम हरिपुरा नजदीक में दो जगह बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया जिसके तहत अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अवैध शऱाब का कोरोबार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निर्देश प्राप्त हुए हैं इसी तारतम्य में आज दिनांक 29/10/22 को पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में जिले के खिलचीपुर अनुभाग के थाना थाना खिलचीपुर, थाना भोजपुर, थाना माचलपुर, थाना जीरापुर क्षेत्र के पुलिस बल की मौजूदगी में ग्राम कछोटिया कंजर डेरा एवं ग्राम हरिपुरा नजदीक में कार्रवाई की गई। उक्त कार्य़वाही के अन्तर्गत पुलिस बल द्वारा ग्राम कछोटिया कंजर डेरा, एवं हरिपुरा नजदीक से 450 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर 19 लाख कीमती महुआ लाहन एवं कच्ची अवैध शराब बनाने की भट्टिया को नष्ट करते हुए जमींदोज की गई है मोके से कुल कीमती करीब 90 हजार रूपये का जप्त किया गया एवं 2 गांव मे अबैध शराब ठिकोनों को ध्वस्त कर महुआ लहान कीमती 19 लाख का मशरुका नष्ट कर 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अन्तर्गत 04 अपराध पंजीबध्द कर मोके से ही 2 लोगो को गिरफ्तार कर दो मोटर सायकल पल्सर, प्लेटिना की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर श्री आनंद राय, थाना खिलचीपुर निरीक्षक रविंद्र चावरिया, थाना भोजपुर प्रभारी श्री प्रभात गौड़, थाना माचलपुर प्रभारी श्री जितेंद्र अजनारे एवं थाना जीरापुर प्रभारी श्री मुकेश गौड़ सहित अपने-अपने थाना के 50 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया गया!!