*भाजपा नेता कृष्णा घाडगे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया*
भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं शिव मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे का जन्मदिन बैरागढ़ में डीजे साउंड के साथ आतिशबाजी कर केक काटकर धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने कहा कि जो प्यार मेरे जन्मदिन पर मेरे साथियों ने दिया , उसके लिए मैं जीवनभर आभारी रहूंगा और आगे भी इस तरह के साथियों का प्यार मिलता रहे, यही अपेक्षा रखता हूं।
और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा नेता कृष्णा घाडगे से हमारे पारिवारिक संबंध है, इसलिए मैं अपने मित्रों के साथ उनका जन्मदिन मनाने भोपाल आया और कृष्णा घाडगे ने हमेशा युवाओं को बढ़ाने का काम किया है एवं युवा नेता शिव मिश्रा ने कहा कि कृष्णा घाडगे की शैली युवाओं में हमेशा प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व की है और उन्होंने हमेशा मेहनत करने पर विश्वास किया है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं पार्षदगण सम्मिलित हुए।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध