किरण राका रिपोर्टर



आष्टा स्थित सेमिनरी रोड सांचौरा कॉलोनी की द वेरियर सेंटर ऑफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट एकेडमी में एक दिवसीय कलर बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 2 दर्जन से अधिक बच्चों ने भाग लिया संस्था के कोच प्रफुल्ल रैकवाल और प्राची रैकवाल ने बताया कि यहां बेल्ट इन बच्चों को कड़ी मेहनत व कठिन परिश्रम के बाद मिला है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री मोहन सारवन जी एसडीओपी आष्टा, श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर टीआई थाना आष्टा, श्री विक्रम आदर्श जी पार्वती थाना उपस्थित रहे अतिथियों ने बताया कि जीवन में जितनी शिक्षा जरूरी है उतना ही आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेना जरूरी है साथ ही बच्चों को प्रमाणपत्र व कलर बेल्ट देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा संस्था के कोच को सम्मानित किया गया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है