पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर



जनपद पंचायत परासिया की सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड बनाने से ₹500000 तक का निशुल्क उपचार किया जा सकता है जिसमें प्रदेश प्रशासन एवं जिला प्रसाशन के आदेश अनुसार संबंधित विभाग के कर्मचारी द्वारा पंचायत क्षेत्रों में जगह जगह शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, ग्राम पंचायत मोरडोगरी कला के उपसरपंच पंकज दुबे ने बताया ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला में कुछ ही लोग शेष रह गए हैं पर्याप्त मात्रा में सभी आम जनों का आयुष्मान कार्ड में पंजीयन किया जा रहा है शेष रह गए लोगों से पंचायत सरपंच उप सरपंच ने अपील की है आयुष्मान कार्ड का पंजीयन जल्द कराएं कभी भी पोर्टल बंद हो सकता है पंचायत सरपंच श्री नीलेश डेहेरिया एवं उपसरपंच पंकज दुबे ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला के समस्त पंचगणों की उपस्थिति में प्रतिदिन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर में पहुंचकर जनता आयुष्मान कार्ड बनावा रही है तो वही ग्राम पंचायत मोरडोंगरी कला में संबंधित विभाग से श्री हीराचंद पवार पंचायत सचिव एवं श्री विनोद वायकर रोजगार सहायक सचिव,श्री अश्वनी विश्कर्मा हल्का नं 33 पटवारी मोरडोंगरी कला के कर्मचारी राकेश तेकाम,हेमंत धुर्वे,संतोष कुमरे,रितेश मर्सकोले
प्रकाश यदुवंशी,वलवीर यदुवंशी शिक्षा विभाग से शिक्षक गणमहिला बाल विकास विभाग से समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सेवा दे रहे हैं

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है