Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर

दिनांक 31 अक्टूबर 2022

VO :‐ मध्यप्रदेश शासन एवम् संचानालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन एवं कलेक्टर डा पंकज जैन के निर्देश के अनुसार 31 अक्टूबर को मनावर मे स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, पाटीदार समाज के गौरव ,स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री ,उपप्रधानमंत्री, स्थापनापन्न प्रधानमंत्री, प्रेरणादायी ,भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल 78 वे जन्मतिथि पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन नगर पालिका परिषद , शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग द्वारा सुबह 7:00 बजे पुलिस थाना से उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल मनावर तक तथा वहा से वापस दौड़ लगाते हुए पुलिस थाना मनावर तक का मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा था- भारत के सरदार वल्लभभाई पटेल बहुत सख्त मिजाज के हैं। इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा -नवीन भारत का निर्माता और भारत का एकीकरण करने वाला वीर सपूत सरदार वल्लभभाई पटेल ।उनका नारा था- उत्पादन बढ़ाओ, खर्च घटाओ और अपव्यय बिल्कुल मत करो। पुलिस थाना प्रांगण में गोकुलधाम गौशाला (काली किराय ) मनावर से लोकेश पाटीदार, विकास शर्मा एवम् जगदीश पाटीदार ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। तथा पॉलीथिन थैली मुक्त कर कपड़ों की थैली का उपयोग करने के लिए संदेश दिया गया। पॉलीथिन के उपयोग से कहीं गौमाता तडप -तडप कर स्वर्गवास चली गई है ।1 नवंबर 2022 को शायंकाल 4:00 बजे गोकुलधाम गौशाला में गोपाष्टमी का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें गौ माता को छप्पन भोग लगाया जाएगा तथा सभी अतिथियो के लिए स्वलपाहार की व्यवस्था भी रखी गई। उक्त जानकारी गोकुलधाम गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी जगदीश पाटीदार ने दी है। इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार- एस डी ओ पी धीरज जी बब्बर, तहसीलदार आर सी खतेडिया, नायब तहसीलदार , बी आर सी , प्रकाश वर्मा, प्रवीण डावर , एन जी ओ संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षक गण सम्मिलित थे।
BYTE :- एस डी ओ पी धीरज बब्बर जी, तहसीलदार आर सी खतेडिया जी।