Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 18, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

छठ पर्व बड़े भक्ति भाव से झुर्रे कॉलोनी में मनाया गया
जिसमें विधायक सोहन लाल वाल्मीकि, जनपद अध्यक्ष आशा अमरवंशी विशेष उपस्थित रही

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा।
इस दौरान रविवार की शाम को डूबते तथा सोमबार सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य दिया गया।
प्रसन्न बिहार झुर्रे कॉलोनी हनुमान मंदिर के समीप स्थित कृतिम छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधि विधान से सूर्यदेव एवं छठी मईया का पूजन कर जल में खड़े होकर डूबते तथा उगते सूर्य को अर्ध्य दिया।महिलाएं सूप में पूजन की सभी सामाग्री लेकर छठ घाट पहुँची।इसी तरह चार दिवसीय कठिन और पवित्र छठ मैया का व्रत सम्पन हुआ। कॉलोनी निवासियों की मांग पर विधायक सोहन लाल वाल्मीक द्वारा ओपेन जीम तो वहीं जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा अशोक आम्रवंशी द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में सी.सी.टी.वी.कैमरा लगाने की घोषणा की गई।
इस पावन अवसर पर विधायक सोहन लाल वाल्मीक ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा अशोक आम्रवंशी,वेकोलि उपक्षेत्रीय प्रवंधक जे. पी.खन्ना,जनपद सदस्य करपालशा मर्सकोले,पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजकुमार सिंह(पिन्टु),उपसरपंच अजय शाही,मंदिर समिति अध्यक्ष विपिन सिंह,सचिव जितेंद्र प्रजापति,कोषाध्यक्ष दुर्विजय सिंह,समिति सदस्य तेज प्रताप शाही,जयसिंह राय,महेंद्र धुर्व,जयसिंह राय,रामखेलावन दिवाकर,मंगल साहनी,सरवन चौहान,महेश सिंह,घनश्याम गुप्ता, जागेश पटेल उपस्थित थे।