ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान

अपनी वाहवाही लूटने के लिए पारा पुलिस ने पारा से करीब 15 किलोमीटर दूर जाकर शराब पकड़ी है जबकि पारा में ही लगभग सैकड़ों दुकानों पर बिक रही है खुलेआम शराब जिस पर पारा पुलिस की कभी नजर नहीं पड़ती , यह तो वही कहावत हो गई कि बगल में छोरा और गांव में ढिंढोरा जब आप अपने गांव को ही शराब मुक्त नहीं कर पा रहे हो और गांव के बाहर आप शराब मुक्ति अभियान चला रहे हो यह बात कुछ हजम नहीं हो रही है क्योंकि सबसे पहले तो गांव में बिक रही शराब पर अधिक से अधिक केस बनना चाहिए थे किंतु अभी तक केवल औपचारिक तौर पर पारा पुलिस ने केस बनाए हैं जोकि गुपचुप सा प्रतीत होता है अब आज पारा पुलिस मीडिया को बुलाकर फोटो खिंचवा रहे हैं ऐसे फोटो पहले भी जब पारा में केस बनाएं तब क्यों नहीं खींचवाएं थे क्या उस समय फोटो खिंचवाने लायक केस नहीं बने थे या सांठगांठ के चलते शराब माफियाओं पर शिकंजा ही नहीं कसा गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय आगम जैन ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नशा मुक्ति अभियान छेड़ रखा है ।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग