Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भोरासे रिपोर्टर

मप्र को नंबर 1 प्रदेश बनाना है
स्वच्छता, पौधारोपण कर मनाया स्थापना दिवस

बैतूल। जेएच कॉलेज बैतूूल में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के परिपालन में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवकों ने मैराथन दौड़ के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.राकेश तिवारी के संरक्षण में एनएसएस जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.सलील दुबे, डॉ.धमेन्द्र कुमार, डॉ.मिनाक्षी चौबे, डॉ.मीना डोनीवाल, डॉ.मनोहर गावंडे, प्रो.संजय विश्वकर्मा, डॉ.अर्चना मेहता, डॉ.बीडी खातरकर, प्रो.अशोक दभाड़े,प्रो.हेमंत देशपांडे, हेड क्लर्क मो.अनवर कुरैशी, छात्रावास अधीक्षक एलपी साहू, विवेक पानकर, गिरधारी मालवी की उपस्थिति में मप्र गान का सामूहिक गायन के बाद महाविद्यालय परिसर में गाजर घांस व अवांच्छित पौधे उखाड़े गए और पॉलिथिन एवं कचरा हटाया गया साथ ही परिसर में नीम, लक्ष्मीतरू, बड़, अशोक आदि पौधों का रोपण कर जैविक खाद्य डाला गया। जिसमें दो सैंकड़ा से अधिक स्वयंवेकों ने सहभागिता की। इस मौके पर डॉ.राकेश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी का लक्ष्य होना चाहिए की मप्र पूरे देश में आर्थिक, शिक्षा, चिकित्सा व विकास के मामले में नबर वन बने। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.मनोज उघड़े, प्रो.मनोज घोरसे, प्रतिभा चौर, किरण खातरकर, खुमान सिंह, सतीष सलामें, संजय उइके, साक्षी मन्नासे, लक्षिता सातपुते,हिमांश पाटील, अक्षय मालवी, दामिनी मानकर, अंजली नागोरे, गायत्री ठेपे,आयुष घिड़ोड़े, करण धाड़से, विवेक पंवार, रंजीत कासदे, रिया खातरकर, मुस्कान, मेघा राजपूत, नेहा पंडाग्रे, रंजीत कास्दे, सिद्धार्थ यादव का सराहनीय योगदान रहा।