Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी सागर

सागर प्रदेश में पहली बार जैसीनगर में राजस्व अधिकारियों को आवास

सागर जिला के विकास खण्ड जैसीनगर में 5 करोड़ रुपए के निमार्ण कार्य

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों का अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया। जिसमें स्थानीय नेता सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे है इसलिए काम को सही तरीके से किया जाए समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही समय सीमा के भीतर काम कर के दे।
मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत राजपूत ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र वासियों के लिए है लोगों को इन विकास कार्यों का जल्द से जल्द लाभ मिले ।फिर चाहे वह सीसी रोड हो बस स्टैंड जनपद की बिल्डिंग यह कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं किसी भी काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी पैसे की कहीं कोई कमी नहीं है इसलिए काम में भी कमी नहीं होनी चाहिए समय सीमा में काम करने के लिए जितने अधिक कर्मचारी लगाने हो मजदूर लगाने हो लगाए जाएं और कार्य पूरे कराए जाएं।
राजस्व अधिकारियों के भवनों सहित 5 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जैसीनगर में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रदेश में पहली बार जैसीनगर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण का भूमि पूजन किया इसके साथ ही मंगल भवन , पंचायत भवन,आंगनवाड़ी केंद्र सहित 5 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल
कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीएम राइज स्कूल पहुंचकर छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसीनगर ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां छात्र छात्राएं अपनी पूरी पढ़ाई कर सकती अब उन्हें आगे की पढ़ाई करने के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं क्योंकि अब जैसीनगर में ही महाविद्यालय खुल चुका है हमारे क्षेत्र के होनहार छात्र अब जैसीनगर में पढ़कर देश दुनिया में जैसीनगर का नाम रोशन करेंगे।